मिर्जापुर । गुरुवार को सक्षम मिर्जापुर एवं गौरवशाली भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में काली खोह गेट के निकट नि: शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में लगभग चार सौ लोगों का परीक्षण किया गया।साथ ही चश्मा का वितरण किया गया। नेत्र परीक्षण शिविर के मुख्य अतिथि सोहनलाल श्री माली, (उपाध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग) विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री सक्षम चन्द्रशेखर, प्रो कुलदीप सिंह (अध्यक्ष काशी प्रान्त सक्षम), घनश्याम पांडे, (प्रांत सचिव सक्षम), सक्षम प्रांत प्रचारक पंकज सिंह, (सक्षम प्रांत महिला प्रमुख) श्रीमती राधा सिंह (जिला अध्यक्ष) डॉक्टर एस एन पाठक, महेश शुक्ला, दिनेश शुक्ला, सुभाष, शुभम रहे।

अतिथि गण ने मांं सीता हास्पिटल में दिव्यांग सेवा केन्द्र का उदघाटन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *