वाराणसी। शनिवार को श्री गणेश चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसायटी ने अष्टमी तिथि के दिन कन्यापूजन किया ।कन्या पूजन जिसे कुमारी पूजा के नाम से भी जाना जाता है, कन्या पूजन हमारे देश की बहुत ही पूरानी परंपरा है जिसे हर कोई करता है यह एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, खासकर नवरात्रि के दौरान तो यह ओर भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि नवरात्रि जो मां दुर्गा शक्ति का पर्व है । कन्यापूजन मे मान्यता है जन्म से लेकर 16 वर्ष की आयु की छोटी लड़कियों की पूजा कि जानी चाहिए , जिन्हें देवी दुर्गा या काली का अवतार माना जाता है।

“श्री गणेश चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी की तरह से संस्था की शिक्षा विभाग की अध्यक्ष श्रीमती अंजलि माहेश्वरी ने आज इस कार्य को सफलता पूर्वक किया।इस दौरान आर.एस. कॉन्वेंट सैनिक किड्स यूनिवर्स की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपना पूरा योगदान दिया । 

कन्यापूजन दिव्य स्त्री का सम्मान करता है, छोटी लड़कियों को देवी के अवतार के रूप में मनाता है।

इस अवसर पर सभी कन्याओं को भोजन और उन्हें भेंट प्रदान किया गया। कन्याओं का चरण धूल कर उनका आशीर्वाद लिया । संस्था अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने अंजलि के सार्थक प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *