
वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में सम्राट अशोक मौर्य, महर्षि कश्यप एवं श्रंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि निषादराज निषादों के राजा का उपनाम है। वे ऋंगवेरपुर (वर्तमान-प्रयागराज) के महाराजा थे, उनका नाम महाराज गुहराज निषादराज था। वे निषाद समाज के थे और उन्होंने ही वनवासकाल में राम, सीता तथा लक्ष्मण को अपने सेवकों के द्वारा गंगा पार करवाया था। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि सम्राट अशोक ने लोगों को जियो और जीने दो की शिक्षा दी। उन्होंने जानवरों के प्रति दया पर जोर दिया। मुनिराज कश्यप महान परोपकारी और प्रजा पालक थे,उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने के लिए स्मृति ग्रंथ और कश्यप संहिता जैसे महान ग्रंथों की रचना की। ऐसे महान ऋषि का प्रेरणादायक व्यक्तित्व मानव जाति का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।
इस अवसर पर दिलशाद अहमद, दीपचंद गुप्ता, इम्तियाज फारूखी, विद्या भारती, हीरू यादव, शशी यादव, नंदलाल कन्नौजिया, दुर्गावती सिंह पटेल, सतीश यादव, राजेंद्र प्रसाद, रामकुमार यादव, मनोज यादव, कमलाकांत प्रजापति, धर्मवीर पटेल, डी के मौर्या, सचिन प्रजापति, विजय यादव विज्जु, रविकांत, विजय टाटा,जौहर प्रिंस, व विनोद शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किया।
