वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी रविवार को 46वां स्थापना दिवस मना रही है। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया गया।

इस अवसर पर पार्टी कार्यालय गुलाब बाग, सिगरा पर आयोजित गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कामयाबी के साथ-साथ अपने अतीत को भी याद रखना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने पुराने कार्यकर्ताओं से संवाद जारी रखना है, उनसे मिलना है उन्हें समझना है उन सभी के संघर्ष से आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

उन्होंने कहा कि हमने राम मंदिर बनाने का वादा किया तो पूरा किया, धारा 370 खत्म करने का वादा किया तो पूरा किया। भाजपा जो कहती है वह करती है, यही वजह है कि हमारी राज्यों में सरकारें लगातार रिपीट हो रही है। उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में बार-बार जनता का विश्वास हम पर बना हुआ है। इस बार दिल्ली में भी हमारी तीन दशक बाद सरकार आई है।

आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। 1980 में स्थापित यह पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बन चुकी है। भाजपा 15 राज्यों में अपनी सरकारें चला रहीं है, वहीं इसके नेतृत्व वाला गठबंधन एनडीए 21 राज्यों में सत्ता में है। लोकसभा चुनाव 2024 में भले ही भाजपा की सीटें कम हुई है, लेकिन उसके बाद विधानसभा चुनाव में पार्टी ने एक के बाद एक शानदार जीत दर्ज कर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है।

महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि हमारी सरकारें समाज सेवा करते रहेंगी और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगी। हमारी पार्टी की रीढ़ हमारे सभी मेहनती कार्यकर्ताओं को मेरी ओर से शुभकामनाएं। वह जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से कम कर रहे हैं और पार्टी के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और गरीब, शोषित, वंचित लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्साह वास्तव में प्रेरक है।

पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर गुलाब बाग कार्यालय एवं नीचीबाग स्थित कार्यालय को विद्युत झालरों से सजाया गया था।

रविवार को सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराकर सेल्फी लिया तथा उसे अपलोड भी किया।

पूर्व विधायक गुजरात जगदीश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, निवर्तमान अध्यक्ष विद्यासागर राय, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले व मृदुला जायसवाल, पूर्व एमएलसी डॉक्टर वीणा पांडेय व डॉक्टर शिवनाथ यादव, सुभाष गुप्ता, चन्द्रशेखर उपाध्याय, राकेश वशिष्ठ, विनोद गुप्ता, संजय राय, कुंवर कांत सिंह, अशोक मिश्रा, अशोक सेठ, अजय सिंह, प्रदीप राय, सुधीर मिश्रा, जे पी सिंह, पूर्णमासी गुप्ता आदि।

स्थापना दिवस पर जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, राहुल सिंह, अशोक पटेल, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, नीरज जायसवाल, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, बृजेश चौरसिया, डॉक्टर हरि केसरी, विवेक मौर्य, डॉक्टर रचना अग्रवाल, रजत जयसवाल, शोभनाथ मौर्य, अजय गुप्ता, महेंद्र सिंह गौतम, कुसुम पटेल सहित सैकड़ो पुराने एवं नए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *