
वाराणसी नागरिक संघ के तत्वावधान में आयोजित रहा राममय रात
वाराणसी। वरिष्ठ पत्रकार स्व मुन्नू मुन्नू प्रसाद पाण्डेय व्दारा स्थापित, सुरेश प्रसाद पाण्डेय के संयोजन में रविवार को रामनवमी के अवसर पर राजेंद्र प्रसाद घाट पर 33 वां राममय रात का आयोजन सम्पन्न हुआ।
आयोजन में नामचीन व उदयीमान कलाकारों ने गायन, वादन, नृत्य, काव्यपाठ कर उपस्थित श्रोताओं के मन को मोह लिया।

समारोह का शुभारंभ सुनील प्रसन्ना के शहनाई वादन के धुन से हुआ। तत्पश्चात् सर्वश्री देवब्रत मिश्रा, सुरेश प्रसाद पाण्डेय,डा कैलाश सिंह विकास, दीपक पाण्डेय, डा अशोक सिंह, सहित उपस्थित जनों ने भगवान श्रीराम की भव्य आरती की।
भजन गायिका पूजा पंड्या के भजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पूजा पंड्या ने ठुमक ठुमक चलत रामचंद्र गायन कर श्रोताओं का मनमोह लिया।
गायक विजय कपूर, सरोज वर्मा, सुमन अग्रहरि, अन्तर्राष्ट्रीय सितार वादक देवब्रत मिश्रा व उनकी , गायक राकेश तिवारी, वरिष्ठ कवि सिद्धनाथ शर्मा सहित गायकों ने गायन,वादन, नृत्य, काव्यपाठ कर भगवान श्रीराम के चरणों में अर्पित किया।
समारोह का संचालन डा अशोक सिंह, संयोजन सुरेश प्रसाद पाण्डेय, धन्यवाद प्रकाश पं देवब्रत मिश्रा ने किया।
समारोह में राधारमण, रविशंकर सिंह, डा कैलाश सिंह विकास, तुषार रस्तोगी, प्रताप बहादुर सिंह, दीपक पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
