वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री रामतारक आंध्र आश्रम में श्री राम साम्राज्यपत्ताभिषेकम महोत्सव के अंतर्गत रविवार को श्री रामनवमी महोत्सव में भगवान रामचंद्र जी का जन्मोत्सव एवं दक्षिण भारतीय पद्धति से श्री सीताराम कल्याणम वेद मंत्र उपचार के साथ आश्रम के प्रांगण में स्थित राम मंदिर में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

जिसमें भगवान रामचंद्र जी को कंजन धरण, मंडप आराधना, यंगोपवीत धरना, मंगलसूत्र धरण, तलमबरालू के साथ विवाह संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम आश्रम के मैरिज इन सृष्टि वी वी सुंदर शास्त्री धर्मपत्नी वेमुरी उमा मैं संपन्न कराया।

इस अवसर पर शाम को एक संगीत कार्यक्रम भी संपन्न हुआ जिसमें आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से आए हुए कलारत्न उपाधि प्राप्त वेमुरी वेंकट विश्वनाथ ने भगवान राम जी के ऊपर गायन एवं भजन प्रस्तुत किया।

जिसमें वायलिन पर सूर्य दीप्ति जी मृदंग पर पंडित विश्वनाथ में संगत किया। संचालन आश्रम के प्रबंधक वी वी सीताराम ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अन्नदनम चिदंबर शास्त्री, उलिमिरी सोमायाजुलु सी वी बी सुब्रमण्यम, ए नरसैया,आशीष टंडन, नारायण शास्त्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *