
वाराणसी। श्री रामनवमी पर काशी अग्रवाल समाज के सदस्यों ने संकटमोचन मंदिर में सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल एवं रंजना अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ो सदस्यों एवं महिलाओं ने श्री हनुमान ध्वजा लेकर धर्मसंघ से संकटमोचन मंदिर तक नंगे पाँव ध्वजा लेकर हनुमान जी के चरणों में अर्पित किया। समाज सेवा विभाग ने शिविर लगाकर भक्तो को शीतल जल पिलाया। अध्यक्ष शशिबाला शाह ने ध्वजा यात्रा में शामिल भक्तों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संकटमोचन मंदिर में सभी भक्तों ने श्रीराम की स्तुति कर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया। मंदिर का पूरा वातावरण श्री रामचरित मानस की चौपाइयों एवं जय श्री राम के नारे से गूँजता रहा। अंत मे प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कौशल शर्मा, महेश चौधरी, अरविन्द जैन, संजीव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ‘लायन’, मंत्री समाज राजकिशोर चंद्र अग्रवाल, समाज सेवा मंत्री बृजकमल दास अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, अतुल गोयल, रौनक गोयल, अमरचंद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ‘शिवाला’, दिनेश अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, उषा गनेरीवाल आदि थे।
