
वाराणसी। श्री रामनवमी और पीएम के आगमन को देखते हुए महापौर अशोक तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं,स्थानीय स्वच्छता दूतों ने अस्सी स्थित डुमराव बाग में स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें आसपास के गलियों एवं पार्क में झाड़ू लगाकर कूड़े कचरे को कूड़े दान में एकत्रित कर निस्तारित किया गया। सुबह महापौर अशोक तिवारी अपने 110 लोगों की टीम के साथ अस्सी क्षेत्र में भ्रमण कर सफाई अभियान चलाया। सीवर एवं पानी की समस्त समस्याओं का निदान किया। वहीं कॉलोनी के पार्क में 12 टेबल का भी योगदान दिया। इस अवसर पर पार्षद रविंद्र , समाजसेवी संतोष अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने महापौर के इस कार्य की सराहना की।
