राजस्थान।लुणावत भाईपा की वार्षिक बैठक में महेन्द्र राज लुणावत को सर्व सम्मति से भाईपा का नव नियुक्त अध्यक्ष चुना गया।

जोधपुर मंडोर स्थित जैन दादाबाड़ी में लुणावत भाईपा की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया ।

जिसमें महेन्द्र राज को भाईपा का अध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद पर राजेश लुणावत, सचिव पद पर ज्ञानमल लुणावत, सह-सचिव पद पर ज़वरीलाल लुणावत और कोषाध्यक्ष पद पर पारस लुणावत को चुना गया।

बैठक के साथ स्नेह मिलन का कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ

जिसमें भाईपा के सभी सदस्यों, महिलाओं सहित बच्चों ने भी भाग लिया।

पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल लूणावत एवं सचिव कमल लूणावत ने गत वर्ष किए गए कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया

उपस्थित सदस्यों ने महेन्द्र राज लुणावत तथा कार्यकारी सदस्यों का श्रीफल भेंट कर व माला पहना कर स्वागत अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *