वाराणसी।हरहुआ स्थित पाण्डेय पुर धाम में श्री पाण्डेय बाबा मंदिर में आयोजित अखण्ड श्रीराम चरित मानस पाठ का पारायण सोमवार को सम्पन्न हुआ।

श्रीराम चरित मानस पाठ के आयोजन में क्षेत्रीय लोगों के साथ दूरदराज के भक्त गण शामिल हुए।

पारायण के पश्चात् शामिल सभी लोग को प्रसाद वितरित किया गया। सांयकाल में भण्डारा का आयोजन किया गया। भण्डारा में भक्तगण सहित सैकड़ों की संख्या में पाण्डेय बाबा का आशीर्वाद लिया साथ प्रसाद ग्रहण किया।

पाण्डेय बाबा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सर्वश्री अखिलेश पाण्डेय, दिलीप पांडेय, अरविंद पाण्डेय, संजय पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *