
वाराणसी। परिवर्तन सक्षम दिव्यांग संस्थान एवं स्वावलंबन पैरेंट्स एसोसिएशन ने संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पॉपुलर कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट्स, बच्छाव में वर्ल्ड ऑटिज्म डे के अवसर पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसका उद्देश्य ऑटिज्म से प्रभावित व्यक्तियों के लिए जागरूकता बढ़ाना और समावेशिता को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी राधा सिंह ( चेयरमैन स्वावलंबन पैरेंट्स एसोसिएशन), डॉ. ए. के. कौशिक (चेयरमैन पापुलर), डॉ. किरण कौशिक (मैनेजिंग डायरेक्टर पापुलर)
रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को पुष्प और दीप प्रज्वलन से हुई।
तत्पश्चात् वक्ताओं ने ऑटिज्म के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। 
डॉ. ए. के. कौशिक ने सार्वजनिक जागरूकता अभियानों की निरंतर आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि समाज सेवी श्रीमती राधा सिंह ने दिव्यांगजनों के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी साझा की और समाज में आटिज्म ग्रसित बच्चे बच्चियां जिनके घरों में हैं उन्हें विभिन्न प्रकार की सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। समस्याओं प्रकाश डाला।
प्रो. डॉ. सुधाकर ए. ने ऑटिज्म को एक न्यूरो डेवलपमेंटल डिसऑर्डर के रूप में समझाया और इसकी शीघ्र पहचान और देखभाल पर जोर दिया।
कार्यक्रम में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और समुदाय में ऑटिज्म पर प्रस्तुतीकरण भी शामिल थे। मुख्य अतिथि ने विश्व आटिज्म दिवस पर बच्चों में उपहार वितरित किया।
