
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़ ।पत्रकार सिद्धेश्वर पाण्डेय के पिता त्रिलोकीनाथ पाण्डेय का निधन पर संयुक्त पत्रकार कल्याण समिति ने फूलपुर में शोक सभा का आयोजन किया गया ।स्व0 त्रिलोकी नाथ पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया गया ।
संयुक्त पत्रकार कल्याण समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार सिद्धेश्वर पाण्डेय के पिता स्व त्रिलोकी नाथ पाण्डेय एक शिक्षक के साथ साथ वरिष्ठ समाज सेवी रहे। जनहितकारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष थे । स्व त्रिलोकीनाथ पाण्डेय स्व चौधरी चरण सिंह और स्व मुलायम सिंह के चहेते थे । लोगों की सेवा करना उनका स्वभाव बन गया था ।
पत्रकार पृथ्वीराज सिंह ने कहा स्व त्रिलोकी नाथ पाण्डेय समाज सेवी के साथ पत्रकार भी थे । वह श्रम जीवी पत्रकार संगठन में जुड़कर बहुत दिनों तक पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ चुके थे ।
सभा के अन्त में पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व त्रिलोकीनाथ पाण्डेय की आत्मा की शांति एवं इस दुःख घड़ी में परिवार को दुख सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना किया ।
इस अवसर पर डॉ सतेंद्र यादव ,वीरेंद्र यादव, श्यामलाल यादव, डा पृथ्वीराज सिंह, शशिकांत पाण्डेय ,अदील अहमद ,मुन्ना पाण्डेय, अखिलेश विश्वकर्मा , बृजभान विश्वकर्मा मो सफदर खान, रियासत हुसैन ,श्याम सिंह, जितेंद्र शुक्ला ,हनुमान शर्मा ,विष्णु शर्मा ,चंदन गुप्ता आदि अनेक पत्रकार मौजूद रहे ।
