
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने मंगलवार को चल रहे स्वच्छता सप्ताह अभियान के अंतर्गत मलदहिया चौराहा पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ स्वच्छता कार्यक्रम किया। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल से आगामी 11 अप्रैल तक नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलता रहेगा। बताते चले कि मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अभियान के पहले दिन सोमवार को कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क के पास स्वच्छता कार्यक्रम चलाया था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्य मार्ग के साथ ही आसपास के गालियों तक प्रभावी तरीके से स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किया।
