वाराणसी। वाराणसी नगर निगम अंतर्गत, विश्वकर्मा नगर एक्स्टेंशन सी ब्लॉक स्थित पौदरिया वीर बाबा मंदिर मे विगत 6 अप्रैल 2025 से चल रहे अखंड रामायण के पश्चात भंडारा के साथ संपन्न हुआ,ज्ञातव्य हो कि यह कार्यक्रम कई वर्षो से अनवरत चलता चला आ रहा है।

कथा वाचक पंडित राजकुमार महराज ने उपस्थित भक्तों को सम्बोधित कहा कि राम नाम सदा प्रासंगिक रहा है रामायण एक ग्रंथ ही नहीं वरन जीवन जीने का आधार है।

वार्षिकोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धलुओं की भीड़ उमड़ी थी और मंदिर की भव्यता देखते बनती थी।

समस्त कार्यक्रम के दौरान पौदरिया वीर बाबा समित के संयोजक विनोद श्रीवास्तव, पार्षद सुरेशकुमार, नितेश सिंह,संजय शर्मा,संतोष यादव,संजीव पांडेय,शिवराज यादव, राजू यादव नागेन्द्र सिंह अजीत सिंह व सुजीत यादव सहित हजारों लोग कार्यक्रम के भागी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *