वाराणसी।जुरिया कॉलेज, जूरिया, सिंगिया गांव ,जिला , नागांव आसाम ,संबंध विश्वविद्यालय : गुवाहाटी विश्वविद्यालय ,गुवाहाटी, आसामतथा रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया जबलपुर के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस दिनांक 11- 12 अप्रैल 2025 में लालता सिंह राजकीय महाविद्यालय अदलहाट, मिर्ज़ापुर में प्रोफेसर पद पर कार्यरत डॉ० राज कुमार सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

डॉ० सिंह वहां मुख्य अतिथि के दायित्व के रूप में उपस्थित होकर भारतीय भाषा साहित्य व संस्कृति में राष्ट्रीय एकता विषय पर व्याख्यान देंगें।

डॉ० सिंह मूलतः ग्राम – बंदेपुर पोस्ट -बच्छाव ,जिला -वाराणसी, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *