100 से अधिक लोगों की हुई जांच

 

वाराणसी। आर जे. शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से बुधवार को अर्दली बाजार में मदरसा खानम जान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन मदरसा संस्थापक शहाबुद्दीन लोदी व विनोद सिंह कल्लू के संयोजन में किया गया।

शिविर में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कुल लगभग 100 मरीजों की आंखों की जांच की गई। डॉक्टरों द्वारा इनमें से 25 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया, जिनमें से 13 मरीजों को तुरंत निशुल्क ऑपरेशन के लिए भेजा गया। वहीं डायबिटीज़ से ग्रसित 12 मरीजों को स्वास्थ्य स्थिर होने तक प्रतीक्षा की सलाह दी गई।

पुनः शिविर आयोजित करने की मांग की, जिस पर आयोजकों ने आश्वस्त किया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही दूसरा शिविर आयोजित किया जाएगा। संयोजन में शहाबुद्दीन लोदी, विनोद सिंह कल्लू, हसन मेहंदी कब्बन, अखलाक अहमद, एमिस रिज़वी, राम अवतार प्रजापति आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *