वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने कहा हैं कि कांग्रेस मुसलमानों के वोट बैंक की तुष्टिकरण की राजनीतिक करती है। वोट बैंक की राजनीति में पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे कई देश भारत से अलग हो गये। इसी प्रकार कांग्रेस कर्नाटक को बांटने की राजनीति के फिराक में है।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल बुधवार को नाटी इमली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य सम्मेलन के अवसर पर लोगो को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वक्फ कानून का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, शासन संरचनाओं में सुधार करना और वक्फ संपत्तियों को दुरुपयोग से बचाना है।

इस अवसर पर महापौर अशोक तिवारी, मनीष कपूर सहित भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *