वाराणसी ।काशी की सांस्कृतिक और सांगीतिक विरासत को गति देते नमो घाट के मुक्ताकाशीय मंच पर, काशी विरासत संरक्षण समिति एवं ज़िला प्रशासन वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित, दैनंदिन सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत, काशी वंदन कार्यक्रम में, नगर के वरिष्ठ बांसुरी वादक और आकाशवाणी वाराणसी के केंद्र निदेशक राजेश कुमार गौतम ने बुधवार को शानदार प्रस्तुति दी।

अस्ताचलगामी भगवान भास्कर की रक्त रश्मियों से अलंकृता भगवती भागीरथी की इठलाती लहरों के साथ अठखेलियां करती बांसुरी की सुर लहरियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

श्री गौतम ने राग मारवा में आलाप, जोड़, झाला और गत की प्रस्तुति के साथ ही ठुमरी, बोल – याद पिया की आए और भजन, – वैष्णव जन तो तेने कहिए, की धुन बांसुरी पर प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।

आपके साथ तबले पर आकाशवाणी के ‘ए’ ग्रेड कलाकार डॉ. रजनीश तिवारी और तानपूरे पर पूर्वांश प्रकाश गौतम ने संगत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *