
वाराणसी। गुरुवार को काशी पत्रकार संघ ने शोक सभा का आयोजन कर स्मृति शेष कवि और पत्रकार कमल नयन मधुकर को श्रध्दांजली दी गई।
काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अत्रि भारद्वाज ने कहा कि अनुज सदृश कमल जी को भावांजलि देना मेरे लिए सहज नहीं है।
मधुकर जी संवेदना के साथ पत्रकारिता के पक्षधर थे।
शोक सभा में विभिन्न आयु वर्ग और क्षेत्रों से आए मीडियाकर्मी मौजूद रहे।
स्मृति शेष कमल जी के दोनों पुत्रों ने भी अपनी उपस्थिति दी, जिससे वहां मौजूद जन भावाकुल हो गए।
ज्ञातव्य हो कि स्मृति शेष मधुकर जी काशी पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष भी रहे।
