वाराणसी। अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। प्रधानमंत्री द्वारा आज अपने लोकसभा क्षेत्र में 3900 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया जायेगा। एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी एस राजलिंगम द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से वाराणसी के विकास कार्यों समेत विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गयी। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से सीधे सभा स्थल मेहंदी गंज को निकले जहाँ कुछ ही छड़ों में उनकी उपस्थिति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *