राबर्ट्सगंज।मधुपुर बाजार में ब्रजरज दास जी का श्रीमद् भागवत कथा आज दूसरा दिन रहा।इस कथा में क्षेत्र के समस्त नागरिक मधुपुर बाजार के नागरिक व संभ्रांत व्यक्ति जजमान के रूप में मनोज मोदनवाल अपने पत्नी के साथ तथा दिनेश मद्धेशिया अपने पत्नी के साथ मुख्य यजमान है कथा श्रवण करने वालों में उमाशंकर सिंह, जय किशन, प्रजापति ,राम आशीष पटेल, रामचंद्र सिंह, संतोष सिंह, आत्मा प्रधान, बट प्रवीण कुमार, पटेल प्रधान मधुपुर सच्चिदानंद उपाध्याय ,रमेश चौरसिया, काली प्रसाद चौरसिया, मनोज सोनी, रवि सोनी, बैजू चौरसिया ,राजू चौरसिया सहित सैकड़ो की संख्या में पुरुष और महिलाएं कथा का श्रवण कर रही थी व्यास पीठ से ब्रजरज दास जी ने कथा श्रवण करने वालों से नशा मुक्त जीवन जीने की सलाह दी तथा अपने भाई बंधुओ से एक साथ रहने और समाज में बुजुर्ग और अपने श्रेष्ठ जनों का सम्मान करने की बात बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *