वाराणसी। अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज (टाउनहाल) में कक्षा 1 से 8 और कक्षा 9 व 11 में प्रवेश हेतु प्रवेश फॉर्म का वितित किया जा रहा है। प्रबंधक गरिमा टकसाली ने बताया कि विज्ञान एवं वाणिज्य विषय में अध्ययनरत छात्राओं ने प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं के लिए शीतल जल मशीन लगायी जायेगी। यह निर्णय अग्रसेन कालेज सभागार में आयोजित नये प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया। इस अवसर पर
अध्यापको से परिचय सभा हुईं। सभी ने विद्यालय और छात्राओं के सर्वागिण विकास का संकल्प लिया। स्वागत प्रधानाचार्य संगीता बैनर्जी, संचालन सहायक प्रबंधक पवन कुमार मित्तल,अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष ऋषभ चंद्र जैन और धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक गरिमा टकसाली ने किया।
इस अवसर पर पंकज अग्रवाल एलआईसी, अनील अग्रवाल, अतुल गोयल, गोविंद अग्रवाल ‘बॉबी’, प्रीति अग्रवाल शालिनी शाह, देवांग अग्रवाल,भूपेन्द्र अग्रवाल आदि थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *