
बरेका विश्वकर्मा समिति के पदाधिकारीयो का होली मिलन समारोह
वाराणसी। बरेका विश्वकर्मा समिति के पदाधिकारियो ने संघटित करने के उद्देश्य से होली मिलन समारोह आयोजित किया । समारोह मे समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो के साथ साथ व्यापार जगत से जुड़े एवं आफिसियल वर्गो ने भी हिस्सा लिया कार्यक्रम मे विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी उपस्थित हुए। वरिष्ठ सपा नेता विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा समाज के प्रतिभाशाली बेटीओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए मेमोंटो देकर सम्मानित किया । समारोह मे सपा नेता विष्णु ने कहा कि पूरे देश मे विश्वकर्मा समाज की जनसंख्या छः करोड से अधिक है। समाज की ताकत के बुनियाद पर कोई भी सरकार को गिराने एवं बनाने की छमता के बावजूद विश्वकर्मा समाज के लोग यदि संघटित हो जाए तो ताकत बनकर उभरने के साथ सभी राजनीतिक दल समुचित स्थान एवं सम्मान देगे। संचालन समिति के संरक्षक सुरेश विश्वकर्मा, स्वागत उपाध्यक्ष सुनिल शर्मा ने किया । समारोह मे वंशराज विश्वकर्मा,रघुवर दास विश्वकर्मा,बसंत विश्वकर्मा,अजय विश्वकर्मा,सुरेश शर्मा,पूर्व पार्षद पूनम विश्वकर्मा,विज्जू विश्वकर्मा,रोहित शर्मा, सुशील शर्मा,शंकर लाल विश्वकर्मा,संतोष शर्मा,बजरंगी शर्मा,अरविंद शर्मा,अरण शर्मा,प्रदीप विश्वकर्मा,ज्ञान प्रकाश विश्वकर्मा,रविंद्र शर्मा,रामजी शर्मा आदि थे ।
