कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जर्जर बिल्डिंग के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री विशेष निधि से सौ लाख रुपए आवंटित किया

रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

वाराणसी।पांडे हवेली स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज के जर्जर बिल्डिंग को नया रूप देने के लिए वाराणसी कैंट विधायक सौरव श्रीवास्तव द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री विशेष निधि से 100 लाख रुपया आवंटित किए।

जिसका लोकार्पण शनिवार को बंगाली टोला कॉलेज के प्रांगण में हुआ।

यजमान के रूप में कॉलेज के प्रधानाध्यापक बृजेश मणि पांडेय एवं कॉलेज के कमेटी सदस्य वी वी सुंदर शास्त्री थे।

पंडितों ने विधि विधान से पूजा पाठ कराकर लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी एवं वार्ड नंबर 63 के पार्षद राजेश यादव भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन उप प्रधान अध्यापक शैलेंद्र कुमार जायसवाल ने किया।

समारोह में दिनेश कुमार तिवारी, अभिजीत कुमार,सचिन अग्रवाल,जयंत कुमार चौधरी , मेजर विमल कुमार राव, सुचित्रा अधिकारी,प्रतिमा यादव,प्रीति गुप्ता आदि अध्यापक पूर्वक पूर्वक सहयोग में लगे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *