वाराणसी।श्री नगर कॉलोनी फेस 2 वार्ड नंबर 41 में 8 घंटे प्रवास के कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को अकथा वार्ड में वरिष्ठ समाज सेवी व भाजपा नेता सज्जन जायसवाल के आवास पर वाराणसी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सहकारी आवास संघ आर पी कुशवाहा एवम क्षेत्रीय मन्त्री काशी क्षेत्र भाजपा का आगमन हुआ।

सर्वप्रथम कॉलोनी स्थित चौरा माता मंदिर में दर्शन पूजन के स्वच्छता अभियान किया गया तदोपरांत श्री नगर कॉलोनी व चौरा माता मंदिर के आस पास के मोहल्ले में गांव चलो अभियान के तहत पत्रक वितरण किया गया व देश प्रदेश सरकार की उपलब्धि व योजनाओं के सन्दर्भ में अवगत कराया गया ।

सज्ज्न जायसवाल के आवास पर चौपाल लगाकर केंद्र सरकार एवं योगी जी के आठ वर्ष के कार्यकाल का गुणगान किया गया।

सज्ज्न जायसवाल का आर पी कुशवाहा तथा डॉ सुदामा पटेल ने माल्यर्पण कर सम्मानित किया

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद अकथा राजेन्द्र कुमार मौर्य ,मण्डल अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ,रणजीत सिंह,अजय कुमार सिंह कारगिल योद्धा, हरिशंकर राय, जवाहर गुप्ता ,मनीष शर्मा ,राकेश त्यागी ,छेदी मौर्य,एवम देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

कार्यक्रम का संचालन पार्षद अकथा राजेन्द्र कुमार मौर्य

अतिथियों एवम कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता बन्धुओं को माल्यर्पण कर स्वागत व अभिनंदन सज्जन जायसवाल ने किया

धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण द्विवेदी लठियाही ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *