
वाराणसी। विद्यापीठ इलाके में बनारस वाले मिश्रा के नाम से मशहूर सपा नेता हरिश मिश्रा के उपर प्राणघातक हमला किया गया। वहां पर सभी लोग मिश्राजी के परिचित थे तो तुरन्त आकर दो हमलावरों को दबोच लिया। मौके की नजाकत देखते हुए बाकी के लोग भाग निकले। लगभग 8 लोगों ने मिश्राजी को रोक कर गली गलौज करने लगे और कहने लगे कि तुम करणी सेना के बारे में क्या अनाप शनाप बोल रहे हो। आज के बाद तुम बोलने लायक नहीं रहोगे इसके बाद चाकू से हमला कर दिए। जब लोगो ने इसका विरोध किया तो हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले। मौके से दो लोग पकड़े गए।हमले के विरोध मे सपाईयो ने सिगरा थाना का घेराव कर विरोध दर्ज कराया है। सपा नेता हरिश मिश्रा को दो दिन पूर्व फोन पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया गया था। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ” लक्कड ने धमकी की जानकारी थानाध्यक्ष सिगरा को दिया था, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किया गया।आज सपा नेता हरीश मिश्रा पर प्राणघातक हमला कर दिया गया। हमले की जानकारी सपा नेता हरिश मिश्रा ने सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड” को दिया तो भारी संख्या मे सपा कार्यकर्ताओ ने सिगरा थाने पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। विरोध प्रदर्शन को देखकर भारी पुलिस बल बुला लिया गया। सपाईयो के तेवर को देखकर पुलिस ने पकड़े गए दो कार्यकर्ताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार के आश्वासन पर सपा कार्यकर्ताओ ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। धरना-प्रदर्शन मे महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, वरिष्ठ सपा नेता डाॅ ओपी सिंह, जिला प्रवक्ता सन्तोष यादव बबलू एडवोकेट, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा,रविकांत विश्वकर्मा, हीरा मौर्या, कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव, हरीश नारायण सिंह, राजेश यादव नत्थू, राहुल सोनकर, दीपचंद गुप्ता, संदीप मिश्रा, जीशान अंसारी, राहुल गुप्ता, आरडी मिश्रा, राजू यादव, विवेक यादव, ईशान श्रीवास्तव,राहुल यादव, पूर्व पार्षद शंकर विशनानी, उमेश प्रधान, विकास यादव “बच्चा”, समन यादव आदि थे।
