वाराणसी। रोहनिया क्षेत्र के खनाव स्थित शूल्टनकेश्वर महादेव मोड़ पर बने ऐतिहासिक मंदिर पर शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बजरंग बली का वार्षिक श्रृंगार किया गया।

इसके पूर्व प्रतिमा पर सिंदूर, तेल का लेप किया गया साथ ही तुलसी, गेंदे व गुलाब की माला हनुमान जी अर्पित किया गया। सवा 11 किलो लड्डू व खीर पूड़ी से भोग लगाया गया। प्रातः काल में बजरंग बली के जयकारे के साथ ध्वजा पताका ले ग्रामवासियों द्वारा पूरे गांव में प्रभात फेरी भी लगाई गई।

उक्त अवसर पर मंदिर पर भंडारा व भव्य जागरण समारोह का भी आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा।

जागरण व समस्त क्रियाकलापों के संयोजक व गायक राजकुमार यादव (बाबा) व उनकी टीम ने भजन गायन से श्रोताओं का मनमोह लिया।भक्त जन भक्तिमय भजनों पर थिरकते दिखे।

कार्यक्रम के दौरान एमएलसी आशुतोष सिन्हा,पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी,पूर्व सांसद अजय राय, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान, वर्तमान विधायक सुनील पटेल, समाजवादी पार्टी बाबासाहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी महानगर प्रभारी योगेंद्र आर्य, पूर्व पार्षद वरुण सिंह, अंजनी सिंह,अरविंद यादव,चंद्रजीत यादव,आकाश शर्मा, अजीत यादव, सलू यादव व सुनील यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *