वाराणसी ।सक्षम काशी प्रांत महिला टोली की रविवार को विश्व संवाद केंद्र में बैठक आहूत थी। उक्त बैठक में काशी प्रांत के जिला महिला प्रमुख एवं सह प्रमुख शामिल रहे।
बैठक में दिव्यांगता के क्षेत्र में सक्षम के महिला कार्यकर्ताओं के भविष्य के योगदान के संबंध में एवं कार्य रचना पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाल सिंह पवार तथा प्रदेश बाल कल्याण आयोग की सदस्या निर्मला सिंह पटेल तथा प्रांत सचिव घनश्याम पाण्डेय एवं प्रांत अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने दीप प्रज्वलित करके उद्घाटित किया।
सक्षम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सक्षम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समग्र जानकारी दयाल जी तथा प्रांत स्तर पर सक्षम के कार्यों का विवरण प्रांत सचिव घनश्याम जी तथा महिला टोली की भूमिका विषयक चर्चा प्रांत महिला प्रमुख राधा जी एवं सक्षम की परिकल्पना कुलदीप जी और परिवार एवं समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका की विस्तृत चर्चा निर्मला जी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन राधा जी ने किया।
बैठक में प्रांत प्रचार प्रमुख पंकज सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष बाल गोविन्द राय और काशी प्रांत के सभी 12 प्रशासनिक जिलों की प्रमुख एवं सह प्रमुख उपस्थित थी।