वाराणसी। सिविल डिफेंस प्रधान कार्यालय चेतगंज में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों के वार्डेन और स्वयंसेवकों ने उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर बाबा साहब के आदर्शों एवं पद चिन्हों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह, सहायक उपनियंत्रक विवेक कुमार राय, डिवीजनल वार्डेन कन्हैयालाल यादव,अमूल्य श्रीवास्तव,विक्रम प्रताप सहित विभिन्न प्रखंड के वार्डेन,स्वयंसेवक और कार्यालय स्टाफ शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *