
वाराणसी।भारतरत्न बाबा साहब डा भीमराव रामजी अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक चिरईगांव की खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह ने ब्लॉक संसाधन केंद्र चिरईगांव पर डॉक्टर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर एस आर जी श्री अखिलेश्वर गुप्ता, राजीव सिंह, डॉ कुंवर भगत सिंह , नव चयनित ए आर पी श्रीनिवास सिंह,श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, उमेश त्रिपाठी, रवीन्द्र कुमार यादव,पूर्व ए आर पी श्री मनीष कुशवाहा, आलोक सिंह, प्राथमिक विद्यालय चांदपुर की श्रीमती कल्पना तिवारी और प्राथमिक विद्यालय विद्यालय आशापुर की अध्यापिकाएं मौजूद थे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की। 
स्वतंत्रता के अमृतकाल में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के पंद्रह दिवसीय आयोजित उत्सव की कार्य योजना खंड शिक्षा अधिकारी महोदया ने बतायी । इसी क्रम में दिनांक 16 अप्रैल को “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान ” टैग लाइन के बैनर तले प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सेमिनार, बच्चों की वाद विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, का भी ब्लॉक चिरईगांव पर आयोजित है। आयोजन के लिए मैडम ने बच्चों में जोश भरा और प्रतिभाग करने को कहा। बच्चे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्साहित दिखे।
