
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी। सोमवार को “बँग दर्शन” द्वारा सोनारपुरा स्थित काली बाड़ी प्रांगण में बंगला नव वर्ष के पूर्व संध्या पर मंगल कलश स्थापना कर नव वर्ष का स्वागतोत्सव कार्यक्रम आरम्भ किया गया। संस्था के कलाकारो द्वारा उद्बोधन संगीत की प्रस्तुति दी गई।
कलाकार कु. वर्षा बसाक तथा कु. अनुष्का बैनर्जी के द्वारा मनमोहक बंगला गायन की प्रस्तुति की गई।
तत्पश्चात कु. शिप्रा घोष के निर्देशन में रितु रंग नृत्य की प्रस्तुती की गई तथा कु.अंकिता भट्टाचार्या के निर्देशन में नृत्य नाटिका “श्यामा” का मंचन हुआ जिस पर लोगो ने खूब तालियां बजाए एवं मंत्रमुग्ध दिखे।
इस अवसर पर संस्था के सभापति डाक्टर के एन चक्रवर्ती, सचिव सुश्री अनिता मुन्शी, कोषाध्यक्ष श्री अतानु भट्टाचार्य, श्री तपन कान्ति चक्रवर्ती, श्री गौतम अधिकारी, श्री उत्तम भट्टाचार्य, श्री अमित चक्रवर्ती, श्री राजेश अधिकारी, श्री तपन चटर्जी, श्री अर्धेन्दु भादुड़ी, श्री विरेश्वर चटर्जी आदि लोग मौजूद थे।
