
वाराणसी। लंदन निवासी संदीप शर्मा ने प्राथमिक विद्यालय चांदपुर की शिक्षिका कल्पना तिवारी की प्रेरणा से विद्यालय के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाला स्कूल बैग वितरित किया। स्कूल बैग पाकर बच्चे बड़े खुश हो गए।
स्कूल बैग का वितरण खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह ने किया।
वितरित में एआरपी श्रीमती रश्मि त्रिपाठी,श्रीनिवास सिंह, प्राचार्या श्रीमती आभा, शामिल रही।
खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह ने बच्चों से कहा प्रतिदिन स्कूल आना है खूब मेहनत और मन लगाकर पढ़ाई करना है। स्कूल समाज के लिए है। और समाज के योगदान से सशक्त होता है। विद्यालय और समाज का ताना-बाना मजबूत बुना होना चाहिए।
