
रिपोर्ट:- मोहम्मद अशरफ
फूलपुर। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर मैलहन हरिजन बस्ती से बाबा साहब की प्रतिमा के साथ भावपूर्ण जुलूस निकालकर गांव में गश्त किया गया। बाबा साहेब अमर रहे के नारों से गांव गुंजायमान रहा, सैकड़ों से अधिक की संख्या में गांव तथा पास पड़ोस के श्रद्धालुओं ने डॉक्टर अंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकाल कर बाबा साहब को याद किया तथा बाबा साहब अमर रहे के नारे से गांव की गलियों को गूंजायमान कर दिया।
इस शोभा यात्रा में विद्युत विभाग के कमलेश कुमार का बड़ा योगदान रहा, दिन-रात मेहनत करके जुलूस को अंतिम रूप दिया। दलित बस्ती से जुलूस उठवा कर पूरे गांव का भ्रमण बाजा गाजा के साथ कराया। मौके पर मैलहन गांव के अलावा पास पड़ोस के गांव के श्रद्धालुओं ने भी उक्त जुलूस में शिरकत की और बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
फूलपुर पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक विन्द्रेश यादव एवं महिला उपनिरीक्षक विभा सिंह आदि मौजूद रहे।
