वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से मंगलवार को सोयेपुर स्थित घनश्याम पीजी कालेज में आपदा प्रबंधन और हवाई हमले से बचाव का माकड्रिल किया गया। मुख्य अतिथि उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह और प्रबंधक नागेश्वर सिंह थे। डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय के संयोजन में छात्र-छात्राओं को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत हवाई हमले से बचाव का माकड्रिल किया गया। प्रशिक्षण एडीसी विवेक कुमार ने दिया। इस अवसर पर प्रशासक संजीव सिंह,सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन एके विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य डा.आनंद सिंह, प्रशासक संजीव सिंह, धीरज सिंह, विवेकानंद चौबे, कंचन गुप्ता,अयन बोस,अरूण कुमार,पवन सिंह,आयूष गुप्ता, स्टाफ आफिसर अजय यादव समेत अन्य वार्डेन और स्वयंसेवक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *