
वाराणसी।सामाजिक संस्था ईज़ी हेल्प ने मंगलवार को अपना 8वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर संस्था से जुड़ी महिलाओं की उपस्थिति में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया।
संस्था के संस्थापक श्री विवेक सिंह ने कहा कि ईज़ी हेल्प ने बीते आठ वर्षों में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रों में निरंतर कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है।
कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और संस्था के प्रति आभार प्रकट किया।
यह दिन उन सभी महिलाओं को समर्पित रहा, जिन्होंने ईज़ी हेल्प के सफर को संबल और सफलता दी। संस्था आगे भी ज़रूरतमंदों की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प दोहराती है।
