वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली द्वारा बुधवार को विभिन्न समितियों के सहयोजित सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की गई। वाराणसी शाखा के अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह के अनुसार वाराणसी ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष सीए ब्रजेश जायसवाल को दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की केंद्रीय समिति मे सार्वजनिक एवं सरकारी वित्तीय प्रबंधक समिति के सहयोजिक सदस्य के रूप में वर्ष 2025-2026 के लिए चयन किया गया है। यह समिति राष्टीय स्तर पर सार्वजनिक सस्थाओं सरकारी विभागों एवं नगर निगम निकायों के खाता बही के रख रखाव, वित्तीय प्रभंधक एवं ट्रेजेरी मैनजमेंट सहित अन्य पेशेवर सलाह ट्रेनिंग एवं समन्वय सत्यापित करने का काम करती है। वाराणसी ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष सीए रवि कुमार सिंह को अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा की अध्यक्षता में आईसीएआई की जनसंपर्क समिति के सदस्य के रूप में सहयोजित सदस्य वर्ष 2025-2026 के लिए चुना गया। इस समिति के अंतर्गत सीए अधिनियम के ढांचे के भीतर उपयुक्त समझे जाने वाले विभिन्न तरीकों और साधनों के माध्यम से भारत और विश्व स्तर पर चार्टर्ड एकाउंटेंसी के पेशे के लिए एक प्रमुख लेखा निकाय और एकमात्र नियामक प्राधिकरण के रूप में आईसीएआई की छवि को विकसित, मजबूत और संवर्धित करना। पूर्व अध्यक्ष सीए कमलेश अग्रवाल को भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आईसीएआई की एथिकल स्टैंडर्ड बोर्ड में वर्ष 2025- 26 के लिए चुना गया। वाराणसी शाखा के लिए बहुत गर्व की बात है। राष्ट्रीय स्तर पर आपका निरंतर योगदान वास्तव में सराहनीय है और शाखा के सभी सदस्यों को प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *