पीएम मत्स्य सम्पदा योजना आवेदनपत्र की औपचारिकता पूर्ण कर स्वीकृति की कार्यवाही करे-डीएम

 

वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजनानतर्गत वर्ष 2024-25 हेतु जिला स्तरीय समिति (डी0एल0सी0) की बैठक कैम्प कार्यालय में हुआ। जिसमें समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में वर्ष 2024-25 हेतु कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी ने विभागीय पोर्टल पर प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना की 16 उपयोजनाओं के कुल प्राप्त 234 आवेदन पत्रों में रिर्टन एवं लम्बित 91 आवेदन पत्रों में स्वीकृत किये जा सकने वाले आवेदन पत्रों को अभिलेखीय औपचारिकताएं पूर्ण कर स्वीकार करने के निर्देश दिये। विगत एक वर्ष से बैठक का आयोजन न किये जाने पर स्पष्टीकरण पूछा गया तथा निर्देशित किया कि भविष्य में यह बैठक त्रैमासिक आधार पर हो तथा बैठक में चर्चा हेतु समय भी ज्यादा रखा जाये। यह भी निर्देशित किया कि उक्त बैठक में समिति के पदेन सदस्यों के अतिरिक्त सभी खण्ड विकास अधिकारियों, समिति में कृषि एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों यथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्याान अधिकारी सहायक निबन्धक सहकारिता तथा उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, डी0डी0एम0 नाबार्ड व नगर निगम के अधिकारियों को भी बुलाया जाये। समिति द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि मत्स्य विभाग की योजनाओं से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी लाभान्वित किया जाये। आजीविका पोशण हेतु आवेदकों को सहकारी समिति में सम्मिलित कराते हुए उन्हें भी लाभान्वित किया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद में मत्स्य आहार मिल व मत्स्य बीज हैचरी के प्रस्स्ताव पर बल दिया। इसी के साथ जिलाधिकारी महोदय की सहमति से बैठक की कार्यवाही सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *