वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने गुरुवार को सारनाथ तिराहे से रिंग रोड तक सड़क के दोनों पटरी 50.15 लाख की लागत से होने वाले विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब रिंग रोड से सारनाथ होते हुए वाराणसी में प्रवेश करने वाले किसी भी नागरिक को कोई परेशानी नहीं होगी। प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराया गया है। इसी क्रम में सड़क पर प्रकाश व्यवस्था के कार्य का आज शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड पर अनेक प्रकार के मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। जिससे देर रात्रि शहर में आने वाले लोगों को अब किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युतीकरण का यह कार्य अति शीघ्र युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूर्ण कराया जाए इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर विकास प्राधिकरण के सचिव गुणकेश शर्मा, एक्सईएन एल.बी. दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, पार्षद अभय पांडेय, संजय जायसवाल, राजेंद्र मौर्य, मनोज जायसवाल, अरविंद जायसवाल, सोनू राजभर, वीरेन्द्र राजभर, ममता पटेल तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *