
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड के मासिक बैठक एडीसी विवेक राय, वी वी सुंदर शास्त्री, डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल डिप्टी डिवीजनल वार्डन की उपस्थिति व सम्मति से नवनिर्वाचित पोस्ट वार्डन भूपेंद्र सिंह गिल पोस्ट नंबर चार, डॉ राजेश कुमार बख्शी आरक्षित पोस्ट वार्डन, गणेश सैनी सेक्टर वार्डन पदोन्नति किए जाने पर अंग वस्त्रम पहनकर उनका स्वागत अभिनंदन और शुभकामनाएं दी गई,
पोस्ट के मासिक बैठक में सभी पोस्ट वार्डनों को नई नियुक्ति के संबंध में सभी स्वयं सेवको प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया ।जो भी स्वयंसेवकों का मेडिकल के संबंध में समस्या है उसके भी निस्तारण के लिए विस्तार से चर्चा की गई ।
मासिक बैठक में आईसीयू दिलीप पांडे, संतोष मिश्रा, राम किशुन प्रजापति, अरुण कुमार गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ वार्डनों की उपस्थिति रही।
