चिरईगांव। हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान के तहत बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय से परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली।

कम्पोजिट विद्यालयों के छात्रों ने संविधान पर क्विज व संभाषण प्रतियोगिता में शामिल हुये।

खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव प्रीति सिंह ने बताया कि हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत बच्चों व शिक्षकों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी। तत्पश्चात् ब्लॉक सभागार में संविधान से संबंधित क्विज प्रतियोगिता में शामिल कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इसमें कम्पोजिट विद्यालय

सुल्तानपुर के कक्षा 8 की नन्दिनी प्रथम, कम्पोजिट विद्यालय ऊकथी के कक्षा 8 के प्रियांशु, द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय बर्थराकला के कक्षा 8 की शालिनी सिंह को तृतीय स्थान मिला।

संभाषण प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय सुल्तानपुर की नन्दिनी प्रथम, पूरनपट्टी की सुहानी गुप्ता द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालयजाल्हूपुर के निरंजन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

सभी प्रतिभागियों को खण्ड विकास अधिकारी चिरईगांव वीरेंद्र नारायण द्विवेदी और खण्ड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव श्रीमती प्रीति सिंह ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ज्योति भूषण त्रिपाठी ,वर्तमान एआरपी श्रीनिवास सिंह, रश्मि त्रिपाठी, उमेश त्रिपाठी, रवीन्द्र कुमार यादव एवं निवर्तमान एआरपी वरुण चतुर्वेदी, संतोष त्रिपाठी, मनीष कुशवाहा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *