
रिपोर्ट:- विक्की वर्मा

पीडीडीयू नगर। वाराणसी में ज्वेलरी के क्षेत्र में स्थापित ब्रांड हरे कृष्ण ज्वेलर्स की 8वीं शाखा का भव्य शुभारम्भ रविवार को पीडीडीयू नगर मुग़लसराय में हुआ। मुख्य अतिथि चंदौली के विधायक सुशील सिंह ने भव्य शोरूम का उद्धघाटन रिबन ओपनिंग एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उनका स्वागत हरे कृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता संतोष कुमार अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ देकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि मुग़लसराय के इस ब्रांडेड ज्वेलरी प्रतिष्ठान में पंडित दीनदयाल नगर एवं चंदौली के परिवारों को गहनों की खरीददारी के लिए ज्यादा सुविधाजनक होगा। उन्हें अब यहाँ से कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। श्री हरे कृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह प्रतिष्ठान 72 वर्षों से स्वर्ण आभूषणों के क्षेत्र में ग्राहकों के बीच अपनी पहचान बनाई हैं। वाराणसी में 7 शो रूम के साथ अब 8वीं कड़ी में हमारा हरे कृष्ण ज्वेलर्स प्रतिष्ठान को मुग़लसराय के ग्राहकों से प्रेम पूर्वक जुड़ने और उनके विश्वास को प्राप्त करने का अवसर मिला है। मुग़लसराय एवं चंदौली के ग्राहकों को सरस्वती होटल एवं एचडीएफसी बैंक के ठीक सामने स्थित हमारे दो मंजिला शो रूम में शादी विवाह एवं विभिन्न मांगलिक प्रयोजनों हेतु हालमार्क के साथ उच्च गुणवत्ता के हीरे एवं सोने के गहनों के साथ चांदी के फैन्सी ज्वेलरी एवं बर्तन तथा प्रमाणित गृह रत्नों की विस्तृत रेंज देखने मिलेगी। वर्तमान में लगन और आगामी आने वाले तीज त्योहारों को देखते हुए लोकप्रिय स्कीम जिसमें स्वर्ण योजना (ग्राहक द्वारा 11 माह किस्त एवं डेढ़ माह प्रतिष्ठान द्वारा वहन), स्वर्ण कलश (ग्राहक द्वारा पैसा जमा कर आभूषण 30 दिन में लेने की सुविधा) एवं हीरे की रानी (12 माह की किस्त जमा करने पर 2 माह की किस्त प्रतिष्ठान द्वारा जोड़कर हीरे के आभूषण की खरीददारी) चलायी जा रहीं है। जिसमें सुविधानुसार ग्राहक अपने गहने की बुकिंग करा सकते हैं। ओपनिंग के अवसर पर ग्राहकों हीरे एवं सोने के आभूषणों पर आकर्षक छूट भी ग्राहकों को मिल रही है। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के श्रीमती रंजना अग्रवाल, रुपिका अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, रौनक गोयल आदि।
