प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा ने किया निरीक्षण

उदय प्रताप क्षत्रिया विवि बनाया जाए 

 

वाराणसी। यूपी कॉलेज को विवि बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कालेज प्रशासन द्वारा एक जनवरी को राज्य विश्वविद्यालय बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। कालेज के स्थापना दिवस समारोह में 25 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवि बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा था। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल ने शनिवार को यूपी कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर सहित फिजिक्स, केमेस्ट्री,ज्यूलाजी,बांटनी विभाग और पुस्तकालय का निरीक्षण किया। प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह से कालेज के 30 विभाग,सेल्फ फाइनेंस कोर्स, कालेज की भूमि आदि की जानकारी ली। उन्होंने प्रबंध समिति, शिक्षक/कर्मचारियों और रिक्त पदों के बारे में पूछा। कहा कि विवि बनने पर नये विभाग और नये पद सृजन होंगे। यूजीसी के मानक के अनुसार पद दिए जाएंगे। नये बिल्डिंग भी बनेंगे। उन्होंने फिजिक्स लैब में प्रैक्टिकल के दौरान छात्रों से बातचीत की और प्रश्न भी पूछा। कालेज की ओर से राज्य विवि बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा ने परिसर में उदय प्रताप पब्लिक स्कूल,आरएसएमटी सहित सभी यूनिट और डेयरी फार्म का निरीक्षण किया। शिक्षकों और कर्मचारियों को शासन से मिलने वाले वेतन और प्रबंधकीय व्यवस्था से रखे गए स्टाफ आदि की जानकारी ली। प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने ला फैकल्टी खोलने की चर्चा की । उन्होंने इसके लिए प्रक्रिया शुरू करने को कहा। कम्प्यूटर, नर्सिंग पैरामेडिकल आदि पाठ्यक्रम पर भी चर्चा की। चर्चा है कि निरीक्षण के बाद सरकार द्वारा कमेटी गठित कर सरकार और प्रबंध समिति के बीच ओएमयू समझौता होगा। परिसर में अन्य यूनिट संचालित हो रही है। उसके बारे में भी पूरी जानकारी दी गई। इस दौरान क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी जीपी वर्मा, एसडीएम सदर, प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह, आईक्यूएसी प्रभारी प्रो मनोज प्रकाश त्रिपाठी, विज्ञान संकाय के डीन प्रो नरेंद्र प्रताप सिंह,यूजीसी सेल प्रभारी प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान प्रो.शशिकांत द्विवेदी आदि थे।

 

उदय प्रताप क्षत्रिया विवि बनाया जाय

 

वाराणसी। यूपी कॉलेज प्राचीन छात्र एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आनंद विजय ने कहा कि राजर्षि की मूल भावना के अनुसार कालेज की स्थापना क्षत्रिया स्कूल के नाम से हुई थी। इसलिए राज्य विश्विद्यालय बनने पर इसका नाम उदय प्रताप क्षत्रिया विवि का रखा जाना चाहिए। आनंद विजय ने बताया कि इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *