
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री राम ताड़का आंध्र आश्रम से संबंध देवनाथपुरा स्थित कैलाश भवन में प्रत्येक 15 दिन पश्चात निःशुल्क चिकित्सा शिविर वेमुरी श्री राम चंद्र कुसुमांबा मेमोरियल ट्रस्ट तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार के मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान किया गया।
जिसमें शुगर के मरीज ज्यादातर थे। साथ ही शुगर के मरीजों को निःशुल्क खून जांच भी कराया गया एवं 15 दिन के लिए निःशुल्क दवाई भी वितरण किया गया।
नि: शुल्क चिकित्सा शिविर में आंध्रा आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी बीवी सुंदर शास्त्री की देखरेख में हुआ।
सुंदर शास्त्री ने कहा विगत कई वर्षों से लगातार इस तरह का निःशुल्क शिविर लगाया जाता है जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर मरीज आकर अपना स्वास्थ्य लाभ करते हैं।
संपूर्ण मरीजों को स्वस्थ लाभ होता रहता है
संपूर्ण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री शंभू यादव, भगवान झा झा, अनिल पांडे, गौतम दादा आदि सहयोग के रूप में लगे हैं
