वाराणसी । सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से गुलाब बाग, सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के निर्देशन में “एक राष्ट्र – एक चुनाव” विषय पर संगोष्ठी आयोजित किया गया।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए महानगर महामंत्री भाजपा जगदीश त्रिपाठी ने “एक राष्ट्र – एक चुनाव” को राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए जरूरी बताया। कहा कि देश की इतनी बड़ी आबादी को बार-बार चुनाव में नहीं झोंका जा सकता। चुनाव में होने वाली भारी भरकम खर्च को लेकर कहा कि बार-बार चुनाव होने से बहुत अधिक धन का व्यय होता है, जितना देश का शिक्षा का बजट है उसका आधा चुनाव में खर्च हो जाता है। आपातकाल और बाद में कई लोकसभाओं और विधानसभाओं के समय पूर्व विघटन ने एक साथ चुनाव की प्रथा को बाधित किया। उन्होंने एक साथ चुनाव के बहुत से फायदे गिनाए।

संयोजक डॉ रचना अग्रवाल ने गोष्ठी में कांग्रेस द्वारा अनुच्छेद 356 के दुरुपयोग पर प्रकाश डाला, जिसके तहत विभिन्न कांग्रेस सरकारों ने 90 राज्य सरकारों को भंग किया था। इस दुरुपयोग ने एक साथ चुनाव के चक्र को बाधित किया और देश में अलग-अलग समय पर चुनाव की प्रथा को बढ़ावा दिया।

महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से सरकारी संसाधनों की बर्बादी रुकेगी।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद कुसुम सिंह पटेल ने बंगाल में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर चिंता जताई तथा गोष्ठी से संबंधित अपने विचार व्यक्त किया।

गोष्ठी का संचालन महामंत्री प्रज्ञा पांडे तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष विनीता सिंह ने दिया।

भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ के अनुसार गोष्ठी में मुख्य रूप से पूजा दीक्षित, मंजू सिंह, मीरा गुप्ता, आरती पाठक, साधना पांडेय, रिचा सिंह, नेहा कक्कड़, मीडिया प्रभारी अनीशा शाही, उषा अग्रहरि, रेनू द्विवेदी, सीमा ओझा, किरण मिश्रा, सोनिया जैन, मुमताज बानो सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *