वाराणसी। बीएचयू में लगातार प्रवेश में अनियमितताएं सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल विगत कई दिनों से धरनारत पीएचडी की छात्रा अर्चिता सिंह से बीएचयू में उसके धरनास्थल पर पहुंचकर मुलाक़ात कर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त किया।

सांसद चंदौली श्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बीएचयू में जिस तहत से मेरिट की अनदेखी कर लोगों को एडमिशन दिया जा रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा ने छात्रा अर्चिता को भरोसा दिलाया कि इस लड़ाई को हम समाजवादी लोग तब तक लड़ेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता। एडमिशन में धाँधलेबाजी को लेकर सांसद चंदौली ने कार्यवाहक कुलपति से मुलाक़ात कर उन्हें चेताया कि हम इन मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने को तैयार हैं । कार्यवाहक वीसी ने एक कमेटी बनाकर 3 दिन के अन्दर इस प्रकरण की जांच का आश्वासन दिया है।

प्रतिनिधिमंडल में ज़िलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा शामिल थे। इनके साथ सत्यप्रकाश सोनकर सोनू, दीपचंद गुप्ता, वरुण सिंह समेत अन्य लोग भी उपस्थित थ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *