
वाराणसी। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कारागार पहुंचकर जेल में बंद पार्टी के नेता हरीश मिश्रा से मुलाकात कर उनका हाल चाल लिया साथ ही कारागार अधीक्षक से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात प्रतिनिधि मंडल काशी विद्यापीठ स्थित हरीश मिश्रा के घर जाकर उनके परिजन, पत्नी व बच्चों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि इस अन्याय के खिलाफ पूरा समाजवादी परिवार आपके साथ है। जब तक हरीश मिश्रा को न्याय नहीं मिल जाता है हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे। उन्हें न्याय दिला के रहेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री लाल बिहारी यादव ने कहा कि वाह रे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पीड़ित जेल में और हमलावर मौज कर रहे हैं। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा ने कहा कि पीडीए के महानायक अखिलेश यादव के पीडीए से घबराई हुई है यही कारण है कि भाजपा द्वारा समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, आत्माराम यादव, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, डॉ. उमाशंकर सिंह, उमेश प्रधान, महेंद्र सिंह यादव, विद्या भारती, विवेक यादव, दिलशाद अहमद डिल्लू, भीष्म नारायण सिंह, राम सिंह, धर्मेंद्र यादव रोशन मोहम्मद फौजी, आनंद, आयुष, अनिल व रविनेश रोशन शामिल थे।
