वाराणसी। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ज्ञानदीप स्कूल के छात्र हेमंत की गोली मारकर हत्या प्रकरण में पोस्टमार्टम हाउस पहुँच कर उसके परिजनों से मुलाक़ात की और उन्हें सांत्वना दी और घटना में संलिप्त अपराधियों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर से कठोर सजा देने की मांग की। सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है। छात्र और छात्राएं आज स्कूल में सुरक्षित नहीं है। महिलाएं सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं। अभिभावक बड़े विश्वास के साथ अपने बच्चों को किसी शिक्षण संस्थान में भेजते हैं ताकि उनका बच्चा पढ़ लिख कर कुछ बन सके अगर वहाँ भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो यह बहुत हृदयविदारक है। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, रामबालक पटेल, महेंद्र सिंह यादव व दयाराम यादव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *