वाराणसी। पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के स्मृति में भदैनी स्थित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थली पर बुधवार को स्वामीनाराणानन्द तीर्थ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं जागृति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दीपदान कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि समारोह का शुभारंभ रामेश्वर मठ के प्रबंधक आचार्य वरुणेश चंद्र दीक्षित, विश्व हिंदू महासंघ भारत के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, सुभाष सिंह, संतोष सिंह, नागेश सिंह जयंत पति त्रिपाठी एवं जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने संयुक्त रूप से मृत आत्माओं की शांति के लिए दीप जलाकर किया ।

इसके पश्चात स्वामीनारायणनंद तीर्थ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सैकड़ो बटुकों ने अपने हाथों से दीप जलाकर पहलगाम में शहीद हुए 26 पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए बाबा विश्वनाथ से कामना की।

इस अवसर पर राकेश सिंह, सुभाष सिंह, डॉक्टर वरुणेश चंद दीक्षित, नागेश सिंह का कहना था कि आतंकवादियों का जो कार्यकर्तापूर्ण हमला हुआ है उसकी हम बाबा विश्वनाथ की नगरी से कड़ी निंदा करते हैं और अपने सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से निवेदन करते हैं कि वह आतंकवादियों का समूह नाश करने के लिए संकल्पित हो। सभी देशवासी आपके साथ है और इस घटना में जो भी शामिल हो उसकी कड़ी से कड़ी सजा मिले उसे फांसी पर चढ़ाया जाये।कार्यक्रम के संयोजक एवं जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने कहा की पहलगाम में 26 पर्यटकों को आतंकवादियों ने अपने गोली का निशाना बनाया है यह बहुत ही कायरता हमला है। एक निहत्थे लोगों पर हमला करना किस धर्म मजहब में सिखाया जाता है । हम काशी से इन आतंकवादियों को यह बताना चाहते हैं कि हम तुम्हारे इस हमले से हम डरने वाले नहीं है तुम बुजदिल हो और तुम्हारे इस हमले से हम डरने वाले नहीं है साथ ही हम अपने प्रधानमंत्री से या अपील भी कर रहे हैं कि वह इस घटना में जो भी शामिल हो उसे फांसी पर चढ़ने का कार्य करें।

कार्यक्रम का संचालन रामयश मिश्र ने किया ।

शोकसभा में अशोक कुमार पांडे, योगेश तिवारी डॉक्टर जयंत पति त्रिपाठी, अमरेंद्र सिंह अमरेश पांडे सहित बटुक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *