आतंकवादीयो के जलाए पोस्टर

 

वाराणसी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम मे आतंकियो द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या के विरोध मे सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ ने लहुरावीर स्थित आजाद पार्क के समीप पर्यटको के मृत आत्मा के शांति के लिए कैंडिल जलाकर श्रद्धांजली अर्पित कर आतंकवाद का विरोध कर आतंकवादीयों के पोस्टर जलाए । सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने कहा कि सरकार की नाकमी का परिणाम है । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम मे आतंकीयो ने जिस प्रकार आधुनिक हथियारो से लैस निहत्थे पर्यटको पर पुछ पुछकर गोलीबारी कर 28 लोगो को मौत के घाट उतारा है। इस घटना से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मर्माहत है।

इस अवसर पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विवेक कहार “राॅकी”,अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष हैदर “गुड्डू” ,जावेद अंसारी,शमीम अंसारी,शुभम सेठ “गोलू”,अशोक यादव,मनीष यादव,शैलेन्द्र सिंह,दुर्गा यादव,अलताब खान,फहद भाई,सेवालाल यादव,विवेक सेठ,उमेश यादव,सूरज बिदं आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *