
वाराणसी। काश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रशिक्षित व आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की जघन्यता से हत्या से आहत होकर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने परिसर में जुलूस निकाल कर विरोध किया।
उस दौरान परिसर भ्रमण के बाद दक्षिणी द्वार स्थित श्री हनुमान मंदिर में हुतात्माओं को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आतंकवादियों के इस घिनौने कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए कम है। आतंकवाद के समूल विनाश के लिए भारत सरकार को कठोर निर्णय लेना पड़ेगा। उनकी आत्माओं की शांति के लिए पाठ भी किया गया।
आज सम्पूर्ण विश्व पाकिस्तान के इस षडयंत्र एवं हरकत से आक्रोशित है। हम भारतीयों को पूर्ण विश्वास है कि हमारी सक्षम व मजबूत सरकार पाकिस्तान को सबक सिखाएगी।
श्रद्धांजलि सभा में सर्वश्री राम विजय सिंह,डॉ अजय कुमार मिश्र, पंडित सुनील कुमार चौधरी,अखिलेश मिश्र, शिरीष सिंह, संजय तिवारी, राधे पाण्डेय,यदुनाथ त्रिपाठी, कौशल नाथ आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
